कस्तूरबा की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Updated at : 24 Sep 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कर्रा की छात्राओं ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत राज्य संग्रहालय होटवार, आइसीएआर, एनआइएसए नामकुमव आइसीएआर अनुसंधान केंद्र,प्लांटू, रांची का भ्रमण किया.
विज्ञापन
कर्रा.
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कर्रा की छात्राओं ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत राज्य संग्रहालय होटवार, आइसीएआर, एनआइएसए नामकुमव आइसीएआर अनुसंधान केंद्र,प्लांटू, रांची का भ्रमण किया. भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकों के ज्ञान से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था. भ्रमण में कक्षा 12वीं कला संकाय की कुल 77 छात्राओं ने हिस्सा लिया. उनके साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं सुधन कुमारी, सोनिया कुमारी, अलका रानी, प्रतिमा कुमारी एवं सुनीला केरकेट्टा भी शामिल थीं. छात्राओं ने बिरसा मुंडा संग्रहालय में झारखंड की विभिन्न जनजातियों से संबंधी मॉडल देखे और कई ऐतिहासिक वस्तुओं का अवलोकन किया. लाह अनुसंधान केंद्र में वीडियो के माध्यम से छात्राओं को लाह की खेती, उत्पादन, उसके उपयोग एवं व्यावसायिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्लांटू हॉर्टीकल्चर संस्थान में छात्राओं को कृषि के वैज्ञानिक तरीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




