ई-रिक्शा पलटने से युवक घायल

जमुई. शहर के ख़ैरा मोड़ के समीप सड़क पर बने गड्ढे की वजह से ई- रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ई- रिक्शा से दबकर एक युवक
जमुई. शहर के ख़ैरा मोड़ के समीप सड़क पर बने गड्ढे की वजह से ई- रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ई- रिक्शा से दबकर एक युवक घायल हो गया. जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि मैं ई- रिक्शा पर करकट लेकर बोधवन तालाब से अपने घर लखनपुर जा रहा था . खैरा मोड़ के समीप सड़क पर बने गड्डे के कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया जिससे मैं घायल हो गया. फिलहाल, सदर अस्पताल में इलाजरत रमेश वर्मा की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




