:::: हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं महिलाएं : उपायुक्त

Updated at : 08 Mar 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
::::   हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं महिलाएं : उपायुक्त

<P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी. </H2>जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह बेटी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि महिला हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं. उनका हर क्षेत्र में अहम योगदान है. लोकसभा या विधानसभा चुनाव के दौरान भी महिला कर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य किया. जिले की महिला खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी पहचान बना रही हैं. हमें साथ मिलकर महिलाओं को सहयोग करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के नाम शुभकामना संदेश भरा पत्र सेविका-सहायिका समेत उपस्थित लोगों को सौंपा. कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करनेवाली छात्राओं, खेल जगत में विशेष उपलब्धि हासिल करनेवाली महिला खिलाड़ियों, तथा जेइइ मेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल महिला अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आइटीडीए सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola