Darbhanga News: डायट में एचएम का प्रशिक्षण आज से

Darbhanga News: सेवाकालीन पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक सितंबर से जिले के सैकड़ों शिक्षक डायट एवं वायट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.
Darbhanga News: दरभंगा. सेवाकालीन पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक सितंबर से जिले के सैकड़ों शिक्षक डायट एवं वायट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इसके लिए प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ संजय कुमार ने प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया है. हालांकि जो सूची जारी की गई है, उस पत्र में उल्लेखित संख्या के अनुकूल शिक्षकों का नाम शामिल नहीं है. पत्र में किलाघाट स्थित डायट में प्रशिक्षण के लिए 240 हेड मास्टर काे प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्ति किए जाने का उल्लेख है, जबकि सूची में मात्र 130 शिक्षक शामिल हैं. इसी प्रकार माधोपट्टी स्थित बायट 180 शिक्षकों के प्रति नियुक्ति का उल्लेख किया गया है, जबकि ट्रेनिंग के लिए मात्र 77 प्रधानाध्यापकों की सूची जारी की गई है. इसको लेकर शिक्षकों में दिनभर उहापोह की स्थिति रही. वहीं दूसरी ओर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में शामिल शिक्षकों को प्रशिक्षण से छूट दी गई है. इधर, सूची में शामिल दर्जनों हेडमास्टर को एसआइआर कार्य में बीएलओ सुपरवाइजर के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है, इसलिए संभावना है कि यह सभी प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




