हिंदी हमारी आत्मा और पहचान : स्नेहलता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 11:02 PM

विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवारा शुरू

विज्ञापन

कोलेबिरा. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में हिंदी पखवारा का शुभारंभ किया गया. इसकी शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में एसके बागे कॉलेज व्याख्याता स्नेह लता सिन्हा उपस्थित थीं. इसके अलावा विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह भी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य ने अंगवस्त्र देकर तथा सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका ज्योति टूटी द्वारा शॉल ओढ़ा कर किया गया. संचालन कर रहे आशुतोष कुमार पांडेय ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और ज्ञान की धरोहर है. उन्होंने विद्यार्थियों को व्याकरण की शुद्धता, भाषा की गरिमा और इसके व्यापक उपयोग पर विशेष बल देने का संदेश दिया. शिक्षक सुनील कुमार सिंह ने हिंदी पखवारा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिये जाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंन आग्रह किया कि हिंदी को व्यावहारिक जीवन में आत्मविश्वास के साथ अपनाएं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को सुदृढ़ करने में योगदान दें. मुख्य अतिथि स्नेह लता सिन्हा ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा और पहचान है. इसे केवल पढ़ाई तक सीमित न रख कर संवाद व अभिव्यक्ति में भी प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह हिंदी के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारें और इसे गर्व के साथ प्रयोग करें. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि एक सितंबर से 14 सितंबर तक हिंदी पखवारा अंतर्गत निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका ज्योति टूटी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola