ePaper

Dhanbad News: शर्मनाक : कमरे में बंद कर पत्नी को पीटा, बेटी को भी किया घायल, आरोपी पति गिरफ्तार

Updated at : 27 Dec 2025 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: शर्मनाक : कमरे में बंद कर पत्नी को पीटा, बेटी को भी किया घायल, आरोपी पति गिरफ्तार

<P>Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली गांव में गुरुवार की शाम मामूली बात को लेकर मंटू गोराईं ने अपनी पत्नी शिवानी गोराईं को कमरे में बंद कर बुरी तरह

विज्ञापन

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली गांव में गुरुवार की शाम मामूली बात को लेकर मंटू गोराईं ने अपनी पत्नी शिवानी गोराईं को कमरे में बंद कर बुरी तरह पिटाई कर दी. मां को बचाने गयी बेटी के साथ भी उसने मारपीट की. घायल मां व बेटी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. बीच-बचाव में मुखिया शांतिराम रजवार, वार्ड सदस्य कृष्णा बनर्जी सहित कई लोग चोटिल हो गये. आरोपी ने पुलिस की पीसीआर वैन में भी तोड़फोड़ की. गोविंदपुर पुलिस ने शिवानी गोराईं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति मंटू गोराईं को शुक्रवार को धनबाद जेल भेज दिया.

गोविंदपुर के देवली गांव में गुरुवार की शाम हुई घटना

बताया जाता है कि शाम में स्वेटर में चेन लगाने को लेकर मामूली बात पर मंटू गोराईं ने पत्नी शिवानी गोराईं की पिटाई शुरू कर दी. मां को पीटते देख पुत्री उसे छुड़ाने गयी, तो मंटू ने उसकी भी पिटाई कर दी. इसके बाद पत्नी को कमरे में बंद कर पिटाई करने लगा. बेटी ने इसकी सूचना लोगों को दी. इसके बाद ग्रामीण, वार्ड सदस्य व मुखिया पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खोल पाये. मुखिया की सूचना पर गोविंदपुर पुलिस पहुंची और आरोपी पति को बाहर निकाला और पीसीआर वैन में बैठा लिया. इससे पति आक्रोशित हो गया और वैन के अंदर शीशा में तोड़फोड़ करने लगा. पुलिस ने किसी तरह उसे नियंत्रित किया और थाना ले गयी.

घायल मां-बेटी का एसएनएमएमसीएच में चल रहा इलाज

इधर, पिटाई से पत्नी शिवानी बेहोश हो गयी. काफी मशक्कत के बाद उसे होश में लाया गया. पुलिस को दिये बयान में शिवानी ने कहा कि पति ने छोटी-मोटी बात को लेकर उसकी बुरी तरह पिटाई की. इससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी है. उसका गला दबाने का प्रयास किया गया.

चेन्नई में मजदूरी करता है आरोपी, एक दिन पहले ही लौटा था घर

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मंटू गोराईं चेन्नई में मजदूरी करता है. एक दिन पहले ही वह चेन्नई से अपने घर लौटा था. दो माह पहले बड़ी बेटी कोयल गोराईं के साथ मारपीट की थी. उसकी किताब भी जला दिया था. डर के कारण वह अपने ननिहाल प्रधानखंता में रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola