नवमी-दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

पंजवारा क्षेत्र के उच्च विद्यालयों में बुधवार से नवमी व दसवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन सुबह से विद्यालय परिसर छात्र-छात्राओं की भीड़ से गुलजार रहा.
पंजवारा. पंजवारा क्षेत्र के उच्च विद्यालयों में बुधवार से नवमी व दसवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन सुबह से विद्यालय परिसर छात्र-छात्राओं की भीड़ से गुलजार रहा. बच्चे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर तैयारी में जुटे नजर आये. पहली पाली में हिंदी व दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा ली गयी. परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए हैं. प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत तिवारी ने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी प्रश्नपत्र एवं दिशा-निर्देश के आधार पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा करायी जा रही है. परीक्षा का समापन 27 सितंबर को होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




