हावड़ा व इंदौर और एर्नाकुलम व पटना के बीच चलेगी दो समर स्पेशल ट्रेन

संवाददाता, देवघर गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-इंदौर और एर्नाकुलम-पटना के बीच दो समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया
संवाददाता, देवघर गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-इंदौर और एर्नाकुलम-पटना के बीच दो समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल की ओर से दी गयी है. बताया गया है कि 09335 इंदौर-हावड़ा समर स्पेशल इंदौर से 19 अप्रैल को 22:30 बजे रवाना होगी, जो यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन 06:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी और 09336 हावड़ा-इंदौर समर स्पेशल हावड़ा से 21 अप्रैल को 18:00 बजे रवाना होगी, जो यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन 00:50 बजे इंदौर पहुंचेगी. ये ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर व आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे. इसके अलावा 06085 एर्नाकुलम-पटना अनारक्षित ग्रीष्मकालीन स्पेशल 19 अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार को एर्नाकुलम से 23:00 बजे रवाना होगी, जो यात्रा शुरू होने के चौथे दिन 03:30 बजे पटना पहुंचेगी. 06086 पटना-एर्नाकुलम अनारक्षित समर स्पेशल 22 अप्रैल से एक जुलाई के बीच प्रत्येक सोमवार को 23:45 बजे पटना से खुलेगी, जो यात्रा के चौथे दिन 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. ये ट्रेन आसनसोल मंडल के आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर रुकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










