हाथियों ने किया तीन घरो्ं को ध्वस्त, फसल रौंद डाली

Updated:
विज्ञापन

: सबानो पंचायत के रानी पोखर में हाथियों का उत्पात सिमरिया. सबानो पंचायत के रानी पोखर में बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने तीन घरों को ध्वस्त कर अनाज

विज्ञापन

: सबानो पंचायत के रानी पोखर में हाथियों का उत्पात सिमरिया. सबानो पंचायत के रानी पोखर में बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने तीन घरों को ध्वस्त कर अनाज खा गये और खेतों में लगी फसलों को रौंद डाला. झुंड ने गांव के चेतलाल राम के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही दो कट्ठा में लगी आलू की फसल को बर्बाद कर दिया. वहीं कुलेश्वर राम घर ध्वस्त किया और घर में रखा दो क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल धान व चार कट्ठा में आलू, राई, गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया. राकेश उरांव का घर ध्वस्त कर चार क्विंटल धान खा गये. सुदन उरांव व मंटू उरांव के दो कट्ठा में लगी आलू की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि रात आठ बजे हाथियों का झुंड आ पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया. शोर मचा कर लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मशाल जला कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया. ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा व हाथियों को भगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola