ePaper

जीएसटी सुधार से ग्राहकों को प्रति माह मिलेगा दो करोड़ का लाभ

Updated at : 25 Sep 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी सुधार से ग्राहकों को प्रति माह मिलेगा दो करोड़ का लाभ

जीएसटी रिफॉर्म. जिले में ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर महीने 20 करोड़ का होता है कारोबार

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, गढ़वा गढ़वा जिले में जीएसटी सुधार का सकारात्मक असर साफ दिख रहा है. कभी आकांक्षी जिलों में शामिल गढ़वा अब व्यापार और उद्योग जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है. विशेषकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में यहां का बाजार पूरे राज्य में तेजी से उभर रहा है. गढ़वा में हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों के डीलर मौजूद हैं. आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह तक जिले में प्रतिमाह लगभग एक हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री दर्ज हुई. औसतन एक लाख रुपये प्रति वाहन की दर से हर महीने लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार केवल दोपहिया से हो रहा है. वहीं चारपहिया वाहनों की बिक्री पर गौर करें,तो अगस्त तक प्रतिमाह औसतन 100 चारपहिया वाहन बिके, जिससे लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. जीएसटी रिफॉर्म ऑटोमोबाइल सेक्टर में 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत जीएसटी कर दिया गया. इससे ग्राहकों को औसतन 10% की राहत मिल रही है. जिले में हर महीने लगभग 20 करोड़ रुपये का वाहन कारोबार होता है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रतिमाह करीब दो करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी. त्योहार में हो सकती है दोगुनी बिक्री दो पहिया व चारपहिया वाहनों पर जीएसटी दर घटने से त्योहार के सीजन में गाड़ियों की बिक्री दोगुनी हो सकती है. आमतौर पर दीपावली के वक्त वाहनों की बिक्री में इजाफा होता है. विशेषज्ञों के अनुसार, वाहनों पर जीएसटी दर कम होने दशहरा-दीपावली पर बिक्री और भी बढ़ सकती है. गढ़वा में बढ़ेगी संभावनाएं वाहन कारोबार के विस्तार से रोजगार, सर्विस सेंटर, शोरूम और वित्तीय संस्थानों को भी लाभ मिलेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में गढ़वा पलामू प्रमंडल का ऑटोमोबाइल हब बन सकता है. गढ़वा का वाहन बाजार तेज़ी से विस्तार कर रहा है : मणिभद्र (फोटो ) गढ़वा हीरो शोरूम के निदेशक मणिभद्र सिंह ने बताया कि एक साल पहले जब उन्होंने डीलरशिप ली थी, तब गढ़वा में हीरो मोटोकॉर्प की बाजार हिस्सेदारी मात्र 28 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 76 प्रतिशत तक पहुंच गयी है. यह साबित करता है कि गढ़वा का वाहन बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है. ग्राहकों को मिल रही है राहत : आनंद शंकर (फोटो) हिंद्रा कंपनी के अधिकृत डीलर आनंद मोटर्स के एमडी आनंद शंकर ने बताया कि गढ़वा में औसतन हर महीने लगभग पचास गाड़ियों की बिक्री होती है. हालांकि पर्व-त्योहार के समय यह डिमांड कई गुना बढ़ जाती है. इस वर्ष जीएसटी सुधार लागू होने से पहले ही नवरात्र के शुरुआती दिनों में पचास से अधिक गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी थी. अब जीएसटी सुधार का लाभ मिलने के बाद ग्राहकों की मांग और तेज हो गयी है. वर्तमान रुझान को देखें तो सिर्फ नवरात्र के अवसर पर ही सौ से अधिक गाड़ियों की बिक्री होने की संभावना है. चारपहिया वाहनों की खरीद पर ग्राहकों को औसतन डेढ़ से ढाई लाख रुपये तक की राहत मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola