300 से अधिक महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बढ़ाया आत्मविश्वास

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

विज्ञापन

स्थानीय गांधी मैदान में केंद्र सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर मेरे यूथ भारत के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न संस्थानों की लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में 0-13, 13-18 और 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन यूथ कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार, मुख्य अतिथि गोड्डा कॉलेज के एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. बासुकीनाथ झा, नेटबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा, कस्तूरबा पोड़ैयाहाट की खेल शिक्षिका और जिला तिरंदाजी संघ के राजा सिंह तथा मेरा यूथ भारत के पदाधिकारी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिला मेरा यूथ भारत के कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से स्थानीय महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है और ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. मुख्य अतिथि प्रो. बासुकीनाथ झा ने कहा कि स्थानीय बच्चियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और यह दिखाता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. सुबह करीब दस बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सौ मीटर, दो सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. तीरंदाजी में राजा सिंह ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और शक्ति कुमार ने रेफरी की भूमिका निभायी. प्रतियोगिताओं में पोड़ैयाहाट कस्तूरबा विद्यालय, नेटबॉल संघ, रनिंग अकादमी, डिफेंस अकादमी, पेंथर अकादमी, बिरसा मुंडा अकादमी और परमाणु अकादमी की छात्राओं ने भाग लिया. अतिथियों का स्वागत शॉल पहनाकर किया गया. महिला कॉलेज की प्रोफेसर नूतन झा, पूनम झा और रेखा कुमारी को भी शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित करने के साथ किया गया.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola