ग्रामोदय चेतना केंद्र में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन

चतरा. स्वयंसेवी संस्था ग्रामोदय चेतना केंद्र परिसर में शनिवार को देश की पहली शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ

विज्ञापन

चतरा. स्वयंसेवी संस्था ग्रामोदय चेतना केंद्र परिसर में शनिवार को देश की पहली शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ बद्री प्रसाद वर्मा, सचिव डॉ सबिता बनर्जी समेत कई उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी. इस अवसर पर बालिकाओं ने गीत, कविता के माध्यम से सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला. डॉ संध्या रानी ने कहा कि माता सावित्रीबाई ने अपने जीवन काल में क्रांति की जो ज्योति चलायी थी, उसकी लौ चतरा की धरती पर धधक रही है. सबिता बनर्जी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य माता सावित्रीबाई के विचारों व सुकृत्यों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि शिक्षा के मार्ग से नारी सशक्तीकरण की राह और अधिक सशक्त हो सके. क्षेत्र की लड़कियों को आगे बढ़ाने व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप हर संघर्ष व बाधाओं से लड़ कर कार्य करेंगे. कार्यक्रम को शिक्षक दीपक कुमार, संस्था के कार्यकर्ता इंदु सिन्हा, मुनिता देवी समेत कई ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola