गोविंदपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 6:37 PM
कर्रा. कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में धान की खरीद शुरू हो गयी. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गोविंदपुर लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन किया. उन्होंने
कर्रा. कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में धान की खरीद शुरू हो गयी. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गोविंदपुर लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे. सरकार ने बोनस सहित 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का जरूर ख्याल रखें कि धान की खरीद में बिचौलिये हावी नहीं हों. किसानों को सीधा लाभ पहुंचे तथा समय पर भुगतान हो. मौके पर राहुल केशरी, मीणा देवी, छत्रि हेमरोम, नामजन होरो, द्वारिका केशरी,अशोक प्रधान, चंद्र सिंह, सूरज कुमार, संजय मुंडा, सिमोन होरो, सुधीर होरो, विष्णु ठाकुर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










