सूने घर से लाखों के सामान की हुई चोरी

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 05 Sep 2025 6:48 PM

विज्ञापन

सूने घर से लाखों के सामान की हुई चोरी

विज्ञापन

सहरसा. जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखुआ बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी कैलाश पोद्दार के पुत्र रवि कुमार ने सदर थाना क्षेत्र स्थित किराए के मकान में चोरी हो जाने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे बीते 8 महीने से सदर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक संतनगर वार्ड नंबर 18 में किराए का मकान लेकर रहते हैं. बीते 25 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ अपने माता पिता से मिलने नेपाल गए थे. वहीं 31 अगस्त की शाम में अचानक से उनके मकान मालिक का फोन आया कि उनके घर में चोरी हो गयी है. जिसके बाद वे लोग वापस लौटकर सहरसा पहुंचे. घर की जांच करने पर पता चला कि घर में रखा दो लैपटॉप और लैपटॉप के स्पीकर की चोरी हो गयी है. साथ ही पत्नी का जेवर जिसमें सोने का एक मांग टीका सेट, 4 नकमुन्नी, 2 सोने की अंगूठी, कुल वजन 8 भरी कीमत लगभग 2 लाख के अलावे चांदी का हनुमानी चकती, चेन, दो जोड़ी पायल, चांदी का 6 जोड़ा थेसा लगभग 14 भरी, साथ ही एक स्मार्ट वॉच और 25 सौ रुपया नगद गायब है. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. ……………………………………………………………………………….. पाॅक्सो एक्ट का एक आरोपी गिरफ्तार कहरा. बनगांव थाना पुलिस ने थाना में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बनगांव थाना प्रभारी हरिश्चन्द्र ठाकुर ने बताया कि दर्ज़ मामले के नाबालिग लड़की को बरामद कर न्यायिक प्रक्रिया कर परिजनों को सौंप दिया गया है. जबकि आरोपी राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola