गोल्ड मेडल जीत कर लौटे जिज्ञासु का बड़कागांव में स्वागत

Updated at : 01 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीत कर लौटे जिज्ञासु का बड़कागांव में स्वागत

बड़कागांव. राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बड़कागांव निवासी देवेंद्र कुमार के पुत्र जिज्ञासु रंजन ने गोल्ड मेडल जीता. मंगलवार को जिज्ञासु के बड़कागांव पहुंचने पर लोगों ने गाजे-गाजे

विज्ञापन

बड़कागांव. राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बड़कागांव निवासी देवेंद्र कुमार के पुत्र जिज्ञासु रंजन ने गोल्ड मेडल जीता. मंगलवार को जिज्ञासु के बड़कागांव पहुंचने पर लोगों ने गाजे-गाजे के साथ उनका स्वागत किया. पिता देवेंद्र कुमार, माता पिंकी देवी, दादा जयनाथ महतो, दादी लाखों देवी, चाचा दिवाकर नारायण कुशवाहा, बहन अनुष्का रंजन ने तिलक लगा कर एवं मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया. जिज्ञासु रंजन ने यह उपलब्धि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गुंटूर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में हासिल की. प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की गयी थी. स्वागत समाराेह का नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार शिवम, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष विवेक सोनी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ने किया. लोगों ने जिज्ञासु रंजन के साथ कोच अमित कुमार एवं दुर्गेश कुमार को भी माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर सत्यदेव कुमार, भास्कर नारायण, बैजनाथ महतो, लखन महतो, रामवृक्ष राम, सरोज मेहता, सत्येंद्र गुप्ता, राजू कुमार, दीपक महतो, विशुन रजक, वीरेंद्र महतो समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola