गंगा नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

Edited by BIKASH JASWAL
Updated:
विज्ञापन

फरक्का. समशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान वार्ड संख्या 15 सालारपाड़ा में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची इसीका खातून

विज्ञापन

फरक्का. समशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान वार्ड संख्या 15 सालारपाड़ा में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची इसीका खातून बताई जा रही है. वह कक्षा 5 की छात्रा थी. मृत इसीका के दादा अब्दुल सलाम ने बताया कि बच्ची गाँव के कुछ बच्चों के साथ नहाने के लिए गंगा नदी गयी थी. इसके बाद गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गयी. आनन फानन में उसे पानी से निकालकर बेहोश अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद समशेरगंज की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola