Giridih News : टीएसफोर के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किये गये घोषित

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :विगत आठ अप्रैल को गिरिडीह में बंगाल, बिहार और झारखंड की संयुक्त उपस्थिति में तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) का गठन किया गया था. सर्वसम्मति से सुनील

विज्ञापन

Giridih News :विगत आठ अप्रैल को गिरिडीह में बंगाल, बिहार और झारखंड की संयुक्त उपस्थिति में तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) का गठन किया गया था. सर्वसम्मति से सुनील साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये थे. शनिवार को पहली बार संगठन का विस्तार करते हुए श्री साहू ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की. चतरा जिला निवासी संजय स्नेही को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष और हजारीबाग जिला निवासी कुंज बिहारी साव, लातेहार जिला निवासी राजू रंजन प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला निवासी मनोज गुप्ता, बोकारो जिला निवासी जोधन नायक एवं गिरिडीह जिला निवासी भागवत साह को झारखंड का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है. टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि एक माह के भीतर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष और सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आपसी सहमति से प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करेंगे. इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा सभी जिले के संयोजक घोषित किये जायेंगे. कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य तेली समाज के बीच सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाना तथा किसी भी प्रकार के जुल्म-अत्याचार का प्रतिकार करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola