गिद्धौर के सेवा राजासगार आहार में स्पीलवे निर्माण में अनियमितता

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 05 Jun 2026 7:34 PM

विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत पड़नेवाले सेवा पंचायत अंतर्गत राजा सागर आहार में 48 लाख की लागत से बन रहे स्पीलवे पक्कीकरण निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियामियता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत पड़नेवाले सेवा पंचायत अंतर्गत राजा सागर आहार में 48 लाख की लागत से बन रहे स्पीलवे पक्कीकरण निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियामियता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है, निर्माण कार्य में गुणवत्ता के नाम पर बरती जा रही लापरवाही को ले ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म के ईंट एवं मिट्टी युक्त बालू का निर्माण कार्य मे उपयोग किये जाने का ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं. निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण गजानंद यादव ने बताया कि योजना के नाम पर इस घटिया निर्माण की सूचना लघु जल संसाधन विभाग के एसडीओ को भी ग्रामीणों ने दी, लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. मामले में योजना से जुड़े पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं.

ग्रामीण जता रहे विरोध

घटिया निर्माण के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीण सुरेश यादव, बसंत पंडित, शेखर साव, रंजीत साव, सुबोध दास, कमल पंडित, लक्ष्मण पंडित, गिरधारी पंडित, परमेश्वर पंडित, दामोदर पासवान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध जताया है, निर्माण कार्य को लेकर सेवा पंचायत के सरपंच सुबोध भगत ने भी मौके पर पहुंचकर गलत ढंग से कराए जा रहे निर्माण कार्य का विरोध जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि योजना के संवेदक एवं विभाग की मिली भगत से सरकार के जन कल्याणकारी योजना से जुड़ी 48 लाख से संधारित हो रहे इस योजना में घटिया सामग्री का निर्माण कार्य में प्रयोग कर बन रहा स्पीलवे एक बरसात भी नहीं टिक पाएगा.सरकार ने योजना के नाम पर सरकारी पैसे के बर्बादी को रोकने के लिए जिले के वरीय अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर योजना को गुणवत्तापूर्ण संधारित कराने की मांग की है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola