गार्डवाल निर्माण के दौरान सरिया गिरने से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर. चतरा-हजारीबाग सीमा पर स्थित बलबल पुल के गार्डवाल निर्माण के दौरान शनिवार की शाम सरिया गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तिलेश्वर यादव (50)

विज्ञापन

गिद्धौर. चतरा-हजारीबाग सीमा पर स्थित बलबल पुल के गार्डवाल निर्माण के दौरान शनिवार की शाम सरिया गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तिलेश्वर यादव (50) के रूप में की गयी, जो दुवारी गांव का रहने वाला था. बताया गया कि गार्डवाल निर्माण में सरिया खड़ा किया गया था. इस दौरान सरिया गिर गया, जिसके नीचे तिलेश्वर दब गया. उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हजारीबाग लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि गार्डवाल निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. कार्य स्थल पर विभाग के जेई अनुपस्थित रहते हैं. गार्डवाल का निर्माण हजारीबाग पीडब्ल्यूडी द्वारा एक करोड़ की लागत से कराया जा रहा है, जिसके संवेदक अशोक कुमार हैं. ग्रामीणाें के अनुसार, संवेदक मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे थे. हालांकि सूचना पाकर कटकमसांडी पुलिस श्मशान घाट पहुंची और घटना की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola