ePaper

आमस में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास

Updated at : 05 Sep 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
आमस में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास

प्रखंड कार्यालय आमस के परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लिए शिलान्यास किया गया. इस कार्यक्रम में आमस प्रमुख लड्डन खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

विज्ञापन

आमस. प्रखंड कार्यालय आमस के परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लिए शिलान्यास किया गया. इस कार्यक्रम में आमस प्रमुख लड्डन खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन कर रहे शिक्षक कपिलदेव पासवान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दो महीने में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी जायेगी. शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर भीम आर्मी अध्यक्ष सौरव राज, जिला प्रभारी रौशन गहलोत, शहंशाह अख्तर, मनोज यादव, भोला दास, सुनील दास, डॉ शिवशंकर अमित कुमार पासवान, अनिल कुमार अनल, राहुल कुमार,संदीप कुमार, परमजीत पासवान, लालदेव मांझी, शंकर रविदास आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola