अजगर का वन कर्मी ने किया रेस्क्यू

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :24 Sep 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
अजगर का वन कर्मी ने किया रेस्क्यू

प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार को आट फीट के अजगर को वन विभाग के कर्मी ने रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला

विज्ञापन

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार को आट फीट के अजगर को वन विभाग के कर्मी ने रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला. बताया जाता है दुखन पंडित के फूस के घर में उसके ऊपरी हिस्सा में अजगर बैठा था. घरवाले इस सांप को देखकर डर गए और इसकी सूचना थाने को दी. इसके बाद वन विभाग के कर्मी विशाल कुमार ने रेस्क्यू कर अजगर को घर से निकाला. विशाल कुमार ने बताया कि अजगर सर्प का वजन करीब 15 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि अजगर सांप को बाहर जंगल में छोड़ दिया जाएगा. अजगर सर्प को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola