Bhagalpur news बारिश के जल को संरक्षित करेगी संस्था संजीवनी गंगा
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 12 Apr 2026 12:54 AM
पीरपैंती में स्वयंसेवी संस्था संजीवनी गंगा बारिश के जल को संरक्षित करने को लेकर अभियान की शुरुआत की है. शुभारंभ राष्ट्रपति से राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित मुंगेर जिला के
पीरपैंती में स्वयंसेवी संस्था संजीवनी गंगा बारिश के जल को संरक्षित करने को लेकर अभियान की शुरुआत की है. शुभारंभ राष्ट्रपति से राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित मुंगेर जिला के किशोर जायसवाल व पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज राउत ने दीप प्रज्वलित कर किया. संजीवनी गंगा ने जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किशोर जायसवाल को प्रकृति रत्न सम्मान से सम्मानित किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भूजल की नियमित निगरानी व शुद्ध पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, पौधरोपण एवं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को बढ़ावा देना व औद्योगिक इकाइयों में पर्यावरणीय नियमों का शक्ति से पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने कहा कि प्रदूषण भारत छोड़ो अभियान प्रदूषण के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण मुहिम को मजबूत करेगा. जल संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अतिथियों ने शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया. ग्राम पंचायत मानिकपुर के मुखिया अरविंद साह ने संस्था के इस अभियान की प्रशंसा की. संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अनुरंजीत कुमार ने बताया कि यह अभियान सड़क से संसद तक प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत हम सभी राज्य सरकारों को इस विषय में पत्राचार करेंगे. मौके पर संस्था के कार्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वाटर रिचार्जिंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया. संस्था के संस्थापक मो अयाज ने बताया कि यह अभियान देशभर में अपने प्रथम चरण में तीन वर्षों तक निरंतर चलेगा. अभियान के अंतर्गत 10 मिलियन लोगों को जागरूक किया जायेगा. इसके लिए संस्था ने सौ लोगों को अलग-अलग कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया है. संस्था ग्राम पंचायत स्तर पर एनवायरमेंटल प्रोटक्शन फ्रेंड ( ईपीएफ) का गठन करेगी. संस्था ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है. मौके पर अमित कटारुका, मो जमाल, मो साजिद उर्फ लाल, पंकज मंडल, मनोज यादव, मो राजा, कंचन रजक, रुखसाना प्रवीण, मो एहसान, रीना कुमारी, जुली कुमारी, कोमल कुमारी, रिफत खातून, मनीषा खातून, प्रिया भारती उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










