ePaper

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की मिठाई दुकानों की जांच

Updated at : 24 Sep 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की मिठाई दुकानों की जांच

पाकुड़. खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनेश्वर हेंब्रम व सीओ अरविंद कुमार बेदिया ने मिठाई दुकानों, होटलों की जांच की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. त्योहारों के मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनेश्वर हेंब्रम व सीओ अरविंद कुमार बेदिया ने मिठाई दुकानों, होटलों की जांच की. एक्सपायरी सामान जब्त कर नष्ट किया. वहीं मिठाई दुकान से दही, पनीर के नमूने जांच के लिए लिया. सीओ ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए डीसी के निर्देश पर शहर स्थित मिठाई दुकानों, होटलों में रखे खाद्य पदार्थों की जांच की गयी है. शहर के हीरा स्वीट्स, आनंद होटल, अनन्या स्वीट्स की दुकानों की जांच की गयी. स्वीट्स दुकानों से दही और पनीर के सैंपल लिए गए हैं. कुछ दुकानों के लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई है. उन्हें नवीकरण कराने को कहा गया है. सैंपल को जांच के लिए भेजा जायेगा. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. दुकानों में एक्सपायरी सामान की बिक्री नहीं करने की बात कही गयी है. उन्होंने जिलावासियों से कहा कि यदि कहीं घटिया सामान बेचा जा रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत खाद्य विभाग को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola