ePaper

Chaibasa News : बेहतर शोध के लिए पांच विद्यार्थी सम्मानित, समाज के लिए अनुसंधान पर दिया जोर

Updated at : 25 Sep 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : बेहतर शोध के लिए पांच विद्यार्थी सम्मानित, समाज के लिए अनुसंधान पर दिया जोर

कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग में बुधवार को ‘प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग में बुधवार को ‘प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. स्नातकोत्तर विभाग के तृतीय सेमेस्टर के पांच विद्यार्थियों को श्रेष्ठ ‘शोध परियोजना’ के लिए सम्मानित किया गया. इनमें रोहित कुदादा (सड़क दुर्घटना, पश्चिमी सिंहभूम), ग्लोरिया किरो (मानव आर्थिक क्रियाकलाप, लुपंगुट्टू, पश्चिमी सिंहभूम), सरिता लोहार (मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी पर सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव का अध्ययन ), अंजू बानरा (सोशल मीडिया का युवा पीढ़ी और समाज पर प्रभाव) और मेघा सोय (बाल विवाह, पश्चिमी सिंहभूम) शामिल है.

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि कुमारी ने बच्चों को पीएचडी के लिए प्रोत्साहित किया. विभाग के अध्यापक कंचन कच्छप ने कहा कि बच्चों को अपने से बड़ों और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए. डॉक्टर मन्मथ सिंह ने कहा कि बच्चों को यूजीसी नेट क्वालिफाई करना चाहिए और कोल्हान का नाम रोशन करना चाहिए. विभाग की शिक्षिका डॉ सुनीता कुमारी ने कहा कि बच्चों को एमए के बाद रिसर्च के ऊपर ध्यान देना चाहिए. इसमें आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. अपने समाज के लिए अनुसंधान करना चाहिए. एक अच्छा टीचर बनना चाहिए. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय सांस्कृतिक नृत्य को किया. इनमें हो, मुंडा, संताली, बिहू नृत्य आदि सम्मिलित है. मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, कंचन कच्छप, टीचिंग असिस्टेंट प्रिया गुप्ता, शोधार्थी सिद्धेश्वर बिरुवा , रघुनाथ बिरुवा, संतोषी सुंडी, सरिता सुंडी और स्टाफ हरिंदर यादव और सरिता सुंडी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola