एमबीबीएस नामांकन के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग शुरू
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 9:04 PM
एमबीबीएस नामांकन के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग शुरू
मुजफ्फरपुर. एसकेएमसी में एमबीबीएस नामांकन के लिए पहले राउंउ की काउंसिलिंग शुरू हो गयी. 120 सीटों पर काउंसेलिंग के लिए छात्र-छात्रों ने भाग लिया. काउंसिलिंग के दौरान पांच छात्रों ने नामांकन के लिए सीट बुक किए. नामांकन प्रभारी सह बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ आनंत प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों की काउंसिलिंग हुई. उन्होंने बताया कि काउंसेलिंग के दौरान छात्रों का नीट यूजी से प्राप्त बायोमेट्रिक सूची के आधार पर काउंसेलिंग की गयी है. काउंसेलिंग छात्रों की सूची प्राचार्य को उपलब्ध करा दिया गया है. प्राचार्य डॉ आभा रानी सिन्हा ने बताया कि पहले चरण की काउंसिलिंग में महज पांच सीटों पर ही नामांकिन बुकिंग हुआ है. दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के दौरान नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है. छात्रों का डाटा बोर्ड को भेज दिया गया. प्राचार्य ने यह भी बताया है कि सेंट्रल नॉमिनी कोटा के तहत चार सीटों पर काउंसिलिंग के लिए छात्रों की सूची आ गई है. जल्द ही काउंसिलिंग प्रक्रिया की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










