घर के बाहर से इ-रिक्शा की बैट्री चोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:34 PM
FIR lodged in police station for theft
मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर कोलुहा मोहल्ले में ई-रिक्शा से दो बैट्री चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मोहम्मद कयूम ने अहियापुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कयूम ने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर पार्क कर सोने चले गए थे. अगले दिन सुबह जब वह बाहर निकले, तो देखा कि ई-रिक्शा की दो महंगी बैट्रियां गायब थीं. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अहियापुर थाना को दी.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










