स्कॉर्पियो से तीन भाइयों को जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 Sep 2025 7:36 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रीगा-परसौनी पथ में खरसान रेवासी रोड में मछली गोदाम के समीप एक सप्ताह पूर्व स्कॉर्पियो सवार चार व्यक्ति ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों को जख्मी कर दिया था.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के रीगा-परसौनी पथ में खरसान रेवासी रोड में मछली गोदाम के समीप एक सप्ताह पूर्व स्कॉर्पियो सवार चार व्यक्ति ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों को जख्मी कर दिया था. जख्मी लालबाबू राय की पत्नी रीमा देवी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि मैं शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की निवासी हूं. पति लालबाबू राय एवं देवर रामदरेस राय, उमेश राय तीनों व्यक्ति मुकदमा की पैरवी में डुमरा गए थे. बाइक से घर लौटने के दौरान खरसान गांव के समीप स्कॉर्पियो सवार चार व्यक्ति जान मारने की नीयत से बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया. ठोकर लगने के बाद बाइक सवार तीनों बुरी तरह जख्मी होकर बगल के गड्ढे में जा गिरा. उसके बाद स्कॉर्पियो से मोहनपुर गांव निवासी सौखी राय, कमलेश राय, ब्रजेश राय एवं राजेश पासवान नीचे उतरकर पिस्तौल निकाल कर गोली मारना चाहा, लेकिन गोली मिस फायर कर गया. तब लोहे के रॉड से मारकर तीनों का पैर तोड़ दिया. अगल-बगल के लोगों को देख सभी आरोपी वहां से भाग निकला. किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. 112 पुलिस तीनों जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola