ePaper

वित्तीय सलाहकार ने एनपीयू में दिया योगदान

Updated at : 24 Sep 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
वित्तीय सलाहकार ने एनपीयू में दिया योगदान

वित्तीय सलाहकार ने एनपीयू में दिया योगदान

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार अखिलेश शर्मा ने बुधवार को विश्वविद्यालय में योगदान दिया. उन्होंने कहा कि वित्तीय काम नियमानुसार होगा.उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षक, कर्मचारी व पेंशनरों का भुगतान समय से हो. उन्हें जानकारी मिली है कि इन लोगों का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है. सबसे पहले वे इसे दुरुस्त करने का काम करेंगे. 2015-16 में पलामू में वाणिज्य कर उपायुक्त व झारखंड मुख्यालय में राज्य कर आयुक्त के पद पर भी काम कर चुके हैं. वित्त के मामले में इनका पुराना अनुभव रहा है. वर्तमान में यह विनोबा भावे विश्वविद्यालय में भी वित्त सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं. राजभवन ने इन्हें नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola