bhagalpur news. टीएमबीयू तीन घंटे तक बना रणक्षेत्र, एबीवीपी व छात्र राजद के कार्यकर्ता में मारपीट, कई घायल

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय गुरुवार को तीन घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय गुरुवार को तीन घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र राजद के कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों तरफ से कई छात्र नेता को चोट आयी है. घटना में मुख्य रूप से छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. छात्र नेता के सिर में गंभीर चोट आयी है. दूसरी तरफ एबीवीपी के छात्र नेता हैप्पी आनंद व कुणाल पांडे को भी गंभीर चोट लगी है. पुलिस की निगरानी में सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर कई थाने की पुलिस विवि पहुंची और माहौल को नियंत्रित किया. घटना के बाद विवि प्रशासनिक भवन को पूरी तरह बंद कर दिया गया. इससे पहले एबीवीपी के कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे विवि को बंद कराने पहुंचे थे और अचानक से उग्र हो गये. परीक्षा विभाग, एनएसएस कार्यालय, प्रॉक्टर कार्यालय सहित सभी शाखा में जमकर तोड़फोड़ की. विवि प्रशासनिक भवन से सभी अधिकारी व कर्मचारी को बाहर निकाल दिया. विवि बंद कराने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता विवि प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी कर रहे थे. इसी क्रम में छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ विवि बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से हमला बाेल दिया. देखते ही देखते विवि रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. बता दें कि दो दिन पहले भी दोनों छात्र संगठनों के बीच विवि में मारपीट हो चुकी थी. दरअसल, पूरा मामला परीक्षा विभाग से जुड़ा है. एक सप्ताह से डिग्री व प्रोविजनल लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है. ऐसे में दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर दलाली करने का आरोप लगाया था. इसी बात को लेकर मामला विस्फोटक हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola