ePaper

स्कूलों को नियमित निरीक्षण नहीं करने पर सीआरपी-बीआरपी से स्पष्टीकरण

Updated at : 01 Sep 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों को नियमित निरीक्षण नहीं करने पर सीआरपी-बीआरपी से स्पष्टीकरण

प्रखंड संसाधन केंद्र मसलिया में एसएसए और एमडीएम योजना पर जनसुनवाई आयोजित हुई। महीने भर में यूएमएस भंगाडीह, एनपीएस बरमसिया, यूपीएस बरमसिया थ्री, यूएमएस बड़ा चपूड़िया और यूएमएस बेलगंजिया में सामाजिक अंकेक्षण में अनेक कमियां पाई गईं। बीआरपी और सीआरपी द्वारा विद्यालय निरीक्षण अनियमित और जर्जर शौचालयों की रिपोर्ट नहीं दी गई। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। किचन शेड न होने पर जेई को प्राक्कलन तैयार करने निर्देशित किया गया। जर्जर भवन में दुर्घटना की आशंका बताई गई, जांच व प्राक्कलन का आदेश दिया गया। कैश बुक न रखने पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा रसोइया चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। मौके पर कई अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया.प्रखंड संसाधन केंद्र मसलिया में सोमवार को एसएसए और एमडीएम योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में सोशल ऑडिट टीम के जीवन कुमार नंदी, जिला से एपीओ श्यामसुंदर मोदक, बीपीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव और बीईईओ मो. जमालुद्दीन मौजूद थे. जुलाई माह में यूएमएस भंगाडीह, एनपीएस बरमसिया, यूपीएस बरमसिया थ्री, यूएमएस बड़ा चपूड़िया और यूएमएस बेलगंजिया में सामाजिक अंकेक्षण किया गया था. इसमें पाया गया कि बीआरपी और सीआरपी ने विद्यालयों का नियमित निरीक्षण नहीं किया और जर्जर शौचालयों की रिपोर्ट विभाग को नहीं भेजी. इस पर ज्यूरी के सदस्यों ने संबंधित बीआरपी और सीआरपी से स्पष्टीकरण मांगा. यूएमएस बड़ा चपूड़िया में किचन शेड नहीं रहने पर संबंधित जेई को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया. एमपीएस बरमसिया टू में जर्जर भवन में पठन-पाठन होने से दुर्घटना की आशंका बताई गई. जेई को भवन का निरीक्षण कर प्राक्कलन बनाने का आदेश दिया गया. यूपीएस बरमसिया में कैश बुक का संधारण नहीं करने पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया. साथ ही विद्यालय में रसोइया के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, बीपीओ उषा किरण हांसदा, रवि श्रीवास्तव, मिथुन नंदी, राजेश दत्ता, मुकेश कुमार, राकेश कुमार निराला और सरोज झा सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola