Darbhanga News: नाम शामिल करने को मिल रहे आवेदन को सावधानी से करें निष्पादित: नगर आयुक्त

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 10:24 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: शहरी क्षेत्र से निर्वाचन सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रत्येक दिन सैकड़ों आवेदन प्राप्त हो रहे हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शहरी क्षेत्र से निर्वाचन सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रत्येक दिन सैकड़ों आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. इसमें से फॉर्म सिक्स भरने वाले अधिकांश आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं. एक आवेदक अपना आवेदन कई बार कर रहे हैं. ऐसे में इसमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. निर्वाचन सूची में नाम शामिल करने के लिए बीएलओ को दो तरह का फॉर्म का सामना करना पड़ेगा. पहले तरह का वह फॉर्म है, जो विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने से पहले का है. जिसे तत्काल फ्रीज कर दिया गया था. अब बीएलओ के लागिन में दिख रहा है. इस फार्म के साथ एनएक्सर डी नहीं भरा गया था. इसपर संबंधित बीएलओ को आवेदक से अनेक्सचर डी के अंतर्गत 11 दस्तावेज में से वैध दस्तावेज प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करनी होगी, जबकि एसआइआर शुरू होने के बाद निर्वाचन सूची में नाम शामिल के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदन में इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी. उन्होंने दोनों तरह के आवेदन के निष्पादन की प्रक्रिया को स्पष्ट किया तथा इस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. जल्दबाजी में रिजेक्ट नहीं करने की शख्त हिदायत दी तथा सोच समझ कर सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही आगे फॉरवर्ड करने को कहा. नगर आयुक्त ने सभी बीएलओ के साथ बैठक कर एक बार फिर से फार्म 6, 7 एवं 8 की सघन समीक्षा करने के निर्देश दिए. बैठक में एइआरओ में सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन, उपनगर आयुक्त फिरोज आलम, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बहादुरपुर के राजस्व पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी मौजूद थे. बीएलओ सुपरवाइजर में अर्जुन ठाकुर, अनिल कुमार झा, राजकुमार पासवान, सुनील पासवान, हरिनंदन यादव, सीताराम प्रसाद, कार्तिक कुमार सिंह, गौतम चौधरी, हरे कृष्णा प्रसाद, संतोष कुमार चौधरी, शमसे आजम, संजय कुमार लाल, विनय चंद्र झा, अशोक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola