तमाड़ के प्लस टू उवि का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
तमाड़ के प्लस टू उवि का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन

प्लस टू उच्च विद्यालय तमाड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.17 प्रतिशत सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

तमाड़. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय परीक्षा परिणाम में प्लस टू उच्च विद्यालय तमाड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.17 प्रतिशत सफलता हासिल की है. विद्यालय से कुल 34 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से 31 विद्यार्थी सफल रहे. इनमें 26 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं पांच विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की. परीक्षा में शिवम प्रसाद पांडेय ने 437 अंक विद्यालय में अव्वल रहे. वहीं कालिचरण मुंडा 432, दूसरे व संदीप कुमार सिंह 431 तीसरे स्थान पर रहे. शिल्पा कुमारी ने 408 अंक प्राप्त कर चौथा व सपना कुमारी 389 ने पांचवां स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल झा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि इस वर्ष विद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola