एसएनएमएमसीएच : दिव्यांगों को अब मेडिकल कॉलेज में ही मिलेंगे सहायक उपकरण

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P>शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में दिव्यांगों के लिए अब सहायक उपकरण पाना आसान होगा. अस्पताल प्रबंधन ने दिव्यांग मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में दिव्यांगों के लिए अब सहायक उपकरण पाना आसान होगा. अस्पताल प्रबंधन ने दिव्यांग मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नयी व्यवस्था लागू की है. इसके तहत ऐसे मरीजों को बार-बार अस्पताल का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एनजीओ के माध्यम से मिलने वाले सहायक उपकरण अब सीधे अस्पताल परिसर से ही उपलब्ध कराये जायेंगे.

दिव्यांग मरीजों की परेशानी हुई खत्म

अब तक दिव्यांग मरीजों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता था. पहले अस्पताल की ओर से जरूरतमंदों की पहचान कर जानकारी संबंधित एनजीओ को भेजी जाती थी. इसके बाद एनजीओ के अधिकारी समय-समय पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों की मापी लेते थे और बाद में सहायक उपकरण उपलब्ध कराते थे. इस प्रक्रिया में मरीजों को कई बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते थे. अब नयी व्यवस्था से यह परेशानी खत्म हो जायेगी.

अस्पताल में एनजीओ को दिया अलग कमरा

एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके गिंदौरिया ने बताया कि अस्पताल परिसर में ही एनजीओ को एक कमरा आवंटित किया गया है. आने वाले दिनों में संबंधित एनजीओ अपना कार्यालय यहीं से संचालित करेगा, ताकि मापी से लेकर डिवाइस वितरण तक की पूरी प्रक्रिया एक ही जगह हो सके.

ऑर्थोपेडिक विभाग की अनुशंसा पर मिलेगा लाभ

नयी व्यवस्था के तहत दिव्यांगों को अब अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग की अनुशंसा पर सीधे एसएनएमएमसीएच स्थित एनजीओ कार्यालय से सहायक उपकरण प्राप्त होंगे. इससे न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि समय भी बचेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola