ePaper

Bokaro News : महिला सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

Updated at : 08 Mar 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : महिला सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

Bokaro News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बोकारो थर्मल में सीसीएल कारो स्पेशल फेज दो स्थित सीटू कार्यालय में जनवादी महिला समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शकीला खातून ने की. समिति की जिला सचिव रेणु दास ने कहा कि हमारा संघर्ष समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए है. भेदभाव और पितृ सत्तात्मक सोच के खिलाफ महिलाओं और पुरुषों को एकजुट होकर आगे आना होगा, तभी समावेशी समाज का निर्माण संभव है. सीटू नेता भागीरथ शर्मा ने बिजली संशोधन विधेयक और स्मार्ट मीटर जैसी योजनाओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. श्याम बिहारी सिंह ने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. इस अवसर पर जावा देवी, सुषमा देवी, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, मीना देवी, देवंती कुमारी, राजू साव, शिबू तांती आदि थे. केबी कॉलेज बेरमो में कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल की डॉ निशा टोप्पो व प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय ने किया. डॉ निशा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. महिला दिवस केवल उत्साह नहीं, बल्कि जागरूकता का दिन है. प्राचार्य ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष और सफलता की कहानी को सम्मान देने का अवसर है. प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा आदि ने भी संबोधित किया. छात्राओं द्वारा प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और फूड स्टॉल लगाये गये. मौके पर डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, डाॅ मधुरा केरकेट्टा, डाॅ अरुण कुमार राय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ साजन भारती, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो अमित कुमार रवि आदि थे. फुसरो. जेएसएम इंटर कॉलेज फुसरो में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. मौके पर छात्राओं ने महिलाओं के शोषण विषय पर नाटक का मंचन किया. प्राचार्या डॉ रेणु मिश्रा ने कहा कि यह दिन महिलाओं की शक्ति, साहस, प्रतिभा और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने का है. मौके पर शिक्षिका स्वीटी कुमारी, विद्या कुमारी, फरहा नाज, सुनीता कुमारी, चंदा सिन्हा, मंजू, अर्चना कुजूर, रूबी घोषाल, सुनीता सिंह सहित छात्राएं मौजूद थीं. बोडिया दक्षिणी पंचायत सचिवालय में समारोह का आयोजन किया गया. मुखिया तरूलता देवी ने सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिलाओं, सफाई कर्मियों, वार्ड सदस्य, शिक्षिकाओं, जल सहिया, पर्यावरण सखी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इसमें पंचायत सचिव उमा कुमारी, लीना अंथोनी, गीता देवी, सुशीला देवी, नूतन बाला, सोनी देवी, कनक लता सिन्हा, सोनी देवी, चिंता देवी, बसंती देवी, नसीमा खातून, देवंती देवी शामिल हैं. मौके पर मो जानी, दशरथ महतो, दिलीप कुमार और पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने कहा कि समाज तभी उच्च शिखर पर जा सकता है, जब हर महिला को सम्मान होगा. मौके पर केदार यादव, इस्लाम कुरैशी, अनिल सिंह, गोविंद गोप, विक्रम यादव, चंद्रभूषण सिंह आदि उपस्थितत थे. गोमिया प्रखंड के साड़म बाजारटांड़ में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की ओर से कार्यक्रम किया गया. शोभा देवी ने कहा कि आठ मार्च महिलाओं के संघर्ष और विजय को याद करने का दिन है. आज भी संसद, विधानसभा और विधान परिषद में आधी आबादी का अधिकार नहीं मिला है. अधिकारों के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा. इससे पहले सड़क दुर्घटना में मृत भाकपा माले राज्य कमेटी की सदस्य व एपवा नेत्री अनीता देवी को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर शकुंतला देवी, अंजली देवी, मैमून खातून, रूबी खातून, सोनी देवी, बुलबुल देवी, राधा देवी, शामली देवी, रीता देवी, मीना देवी, रीना देवी, रूपाली देवी, गुड़िया देवी, माधुरी देवी, ललिता देवी, लैलून खातून, शीला देवी आदि थीं.

युवा व्यवसायी संघ ने किया महिला पार्षदों को सम्मानित

युवा व्यवसायी संघ फुसरो की ओर से अपना बाजार फुसरो स्थित प्रधान कार्यालय के समीप समारोह का आयोजन कर फुसरो नगर परिषद की नवनिर्वाचित महिला वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. इसमें रश्मि सिंह, विलासी देवी, रिया कुमारी, सरोजनी दुबे, इंदु देवी, गंगा देवी, गुड़िया देवी, नीतू मिश्रा आदि शामिल हैं. वार्ड पार्षदों ने केक भी काटा. वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं. फुसरो नगर परिषद के चुनाव में कई महिलाएं निर्वाचित हुई हैं. मौके पर फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, संघ के अध्यक्ष बैभव चौरसिया, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, नंदलाल सिंह, संतोष भगत, जावेद खान, ओम प्रकाश राजा, अंकित गोयल, सोनू अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, चिकू सिंह, राहुल केटी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola