एमबीबीएस की छात्रा देवजानी ने जिले का नाम किया रौशन

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. आइएपीएसएम नेशनल के संरक्षण में विश्व स्वास्थ्य दिवस-2026 के लिए सामुदायिक औषधी विभाग की ओर से एमएमसीएच पलामू में बुधवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई. एमबीबीएस-तृतीय वर्ष में अध्ययनरत

विज्ञापन

जामताड़ा. आइएपीएसएम नेशनल के संरक्षण में विश्व स्वास्थ्य दिवस-2026 के लिए सामुदायिक औषधी विभाग की ओर से एमएमसीएच पलामू में बुधवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई. एमबीबीएस-तृतीय वर्ष में अध्ययनरत जामताड़ा की बेटी देवजानी साधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसने जामताड़ा जिला के साथ-साथ झारखंड का नाम रौशन किया है. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय “स्वास्थ्य के साथ-साथ विज्ञान के लिए खड़ा होना ” है. ज्ञातव्य हो कि साधिका जामताड़ा के समाजसेवी-सह-शिक्षाविद डाॅ कांचन गोपाल मंडल की पुत्री हैं. यह प्रतियोगिता 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित की गयी है. जामताड़ा की होनहार इस बच्ची की सफलता पर झारखंड बंगाली समिति, जामताड़ा के अध्यक्ष डाॅ. डीडी भंडारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है. चिकित्सा विज्ञान की छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola