एमआइटी में शिक्षकों ने सीखी एआइ की उन्नत तकनीक

Edited by LALITANSOO
Updated:
विज्ञापन

<P>दीपक 14</P><H2>मुजफ्फरपुर. </H2>एमआइटी में माइक्रोसॉफ्ट अजूर एआइ इंजीनियर एसोसिएट विषय पर आधारित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुक्रवार को समाप्त हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमआइटी के अलावा मुंगेर, दरभंगा

विज्ञापन

दीपक 14

मुजफ्फरपुर.

एमआइटी में माइक्रोसॉफ्ट अजूर एआइ इंजीनियर एसोसिएट विषय पर आधारित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुक्रवार को समाप्त हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमआइटी के अलावा मुंगेर, दरभंगा व शिवहर अभियंत्रण महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भी भाग लिया. इस एफडीपी के माध्यम से शिक्षकों को नये तकनीकों, आधुनिक शिक्षण विधियों व शोध के उभरते रुझानों से अवगत कराया गया. कार्यक्रम का संचालन आइसीटी एकेडमी के प्रशिक्षक अभय शशिकांत ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन और जेनरेटिव जैसी उन्नत तकनीकों पर सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया. एफडीपी के कोऑर्डिनेटर प्रो दीपक चौधरी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को बेहतर ढंग से पढ़ाने, विद्यार्थियों को प्रेरित करने और उनकी क्षमता विकसित करने में सहायक होते है. प्राचार्य डॉ मिथिलेश झा ने कहा कि शिक्षक नयी जानकारियों व तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी मार्गदर्शन दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola