इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब का किया गया गठन
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को लेकर कहरा प्रखंड स्थित राज्यकीय कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर स्वीप कोषांग ने चलाया जागरूकता अभियान
सहरसा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप द्वारा 75 विधानसभा के कहरा प्रखंड स्थित राज्यकीय कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला सहरसा एवं नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए वैभव कुमार ने बच्चों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. छात्राओं को संबोधित करते वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त ने कहा कि आप सब अपने अपने घर, आस पड़ोस या अपने अपने गांव में आम लोगों के बीच मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम करके एक अच्छा नागरिक होने का फर्ज निभा सकते हैं. इसी क्रम में नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए ने भी बच्चों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप हमारे देश के मजबूत लोकतंत्र के आगामी मतदाता हैं. आप सब मत के महत्व को समझते लोकतंत्र के होने वाले महापर्व में सम्मिलित होने के लिए आम नागरिक को जरूर जागरूक करें. साथ ही वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्राओं को मतदाता शपथ दिलवायी. कार्यक्रम के क्रम में नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने छात्राओं के बीच इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब का गठन किया एवं विद्यालय में वोट अवेयरनेस फॉरम का भी गठन किया. मौके पर स्वीप कोषांग के अभिषेक, किशोर कुमार, चंद्रभाल, विकास भारती, प्रणव प्रेम, अमित कुमार, प्रिंस गौरव, परमेश्वर, आशुतोष एवं विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्राएं मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










