Darbhanga News: चित्रगुप्त सभा की जिला इकाई का हुआ चुनाव, दत्ता फिर से बनाये गये अध्यक्ष

Darbhanga News:निवर्तमान प्रधान सचिव अजित कुमार ने वर्ष 2024- 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया.
Darbhanga News: दरभंगा. चित्रगुप्त सभा की जिल इकाई की वार्षिक बैठक रविवार को कोतवाली थाना के निकट अवस्थित चित्रगुप्त भवन में सभा के निवर्तमान अध्यक्ष आरके दत्ता की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार लाल भी मौजूद थे. निवर्तमान प्रधान सचिव अजित कुमार ने वर्ष 2024- 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. बैठक में वर्ष 2025- 2026 की समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष के रूप में आरके दत्ता पुनः अध्यक्ष चुने गए, जबकि अरविंद कुमार प्रधान सचिव बनाया गया. उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद्र प्रभाकर एवं पवन कुमार श्रीवास्तव को चुना गया. संयुक्त सचिव मुकेश कुमार वर्मा व संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय, पूजा प्रभारी एवं कार्यालय सचिव डॉ मनीष कुमार,, मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार सिन्हा चुने गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




