हाइवा के धक्के से बुजुर्ग की मौत, चालक पुलिस हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
हाइवा के धक्के से बुजुर्ग की मौत,  चालक पुलिस हिरासत में

पदमैल मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक से हुआ भीषण सड़क हादसा

विज्ञापन

पदमैल मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक से हुआ भीषण सड़क हादसा लोगों शव के साथ जाम की सड़क प्रतिनिधि, सिरदला. सिरदला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पदमैल मोड़ पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, सिरदला की ओर आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे पैदल चल रहे इस्लामपुर के 80 वर्षीय बुजुर्ग किशोरी पांडेय को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और टोटो में टक्कर मार दी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर पदमैल चौक जाम कर दिया. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. सूचना मिलते ही बीडीओ दीपेश कुमार, थाना प्रभारी संगीता कुमारी तथा अंचल अधिकारी भोला सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और मृतक परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाइवा वाहन को जब्त किया. चालक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. चालक की पहचान परनाडावर थाना क्षेत्र के लोधावे निवासी विक्रम कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है. करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन की पहल पर जाम हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पदमैल मोड़ पर तुरंत स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाये, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola