एक पिस्टल सहित देशी कट्टा व चार गोली भरे मैगजीन के साथ एक युवक गिरफ्तार, तीन फरार

<P>देवघर. देवघर जिले के रिखिया थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि बलसरा निवासी कपिल महथा के घर में कुछ युवक जमा होकर
देवघर. देवघर जिले के रिखिया थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि बलसरा निवासी कपिल महथा के घर में कुछ युवक जमा होकर अवैध हथियार की तस्करी कर रहे हैं. इस सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया तो एसपी राकेश रंजन ने छापेमारी के लिए एसआइटी गठित की. उक्त एसआइटी ने कपिल के घर बलसरा में छापेमारी कर बलसरा निवासी सोनू महथा को गिरफ्तार किया है. वहीं, कपिल महथा सहित बलसरा निवासी सावन महथा व रिखिया थाना क्षेत्र का ही लोढ़िया निवासी मनीष राउत फरार हो गया. छापेमारी टीम ने सोनू की निशानदेही पर कपिल के घर एक थैले में छिपाकर रखे एक लोडेड देशी पिस्टल सहित एक देशी कट्टा व चार गोली भरी मैगजीन भी बरामद की है. उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने कहा कि, अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है. बहुत जल्द ही उन सबको पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस के सामने पूछताछ में गिरफ्तार सोनू ने बताया कि उक्त हथियार गोली वे लोग बिहार के मुंगेर से खरीदकर लाते हैं और यहां विभिन्न आपराधिक गिरोह तक पहुंचाते हैं. एसडीपीओ के मुताबिक, उक्त सभी का लंबा आपराधिक इतिहास है. सावन महथा के खिलाफ रिखिया सहित मोहनपुर, नगर व कुंडा थाने में गंभीर अपराध के 12 मामले दर्ज हैं. कपिल के खिलाफ वर्ष 2022 में रिखिया थाने में दर्ज हुआ था. मनीष राउत के खिलाफ रिखिया थाने में चार कांड व नगर थाने में दो कांड दर्ज हैं. साथ ही गिरफ्तार सोनू के खिलाफ रिखिया थाने में वर्ष 2018 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. उक्त छापेमारी टीम में सदर अंचल इंस्पेक्टर शिवनारायण कामत सहित, नगर अंचल इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार, एसआई जयराम मिश्रा, पुलिसकर्मी अशोक कुमार ठाकुर के अलावे सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.
* रिखिया थाना क्षेत्र के कपिल महथा के घर बलसरा में पुलिस ने की थी छापेमारी
* मौके पर से सोनू नाम के युवक को दबोचा गया
* कपिल के घर में जुटकर सभी अवैध हथियार की कर रहे थे डील
* प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव ने दी है मामले की जानकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




