ePaper

एडिशनल डायरेक्टर जेनरल मेजर ने एनसीसी का किया निरीक्षण

Updated at : 08 Jun 2024 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
एडिशनल डायरेक्टर जेनरल मेजर ने एनसीसी का किया निरीक्षण

मोतिहारी. 25 बिहार बटालियन एनसीसी राजाबाजार का निरीक्षण बिहार झारखंड एनसीसी के एडिशनल डायरेक्टर जेनरल मेजर अमनदीप सिंह बजाज द्वारा किया गया. उनकी अगवानी बटालियन कमांडर कर्नल प्रदीप कुमार सिंह

विज्ञापन

मोतिहारी. 25 बिहार बटालियन एनसीसी राजाबाजार का निरीक्षण बिहार झारखंड एनसीसी के एडिशनल डायरेक्टर जेनरल मेजर अमनदीप सिंह बजाज द्वारा किया गया. उनकी अगवानी बटालियन कमांडर कर्नल प्रदीप कुमार सिंह (सेना मेडल) ने किया. मिलन परेड के तहत एडीजी ने पीआइ स्टाफ, एनसीसी, पदाधिकारियों और सिविलियन स्टाफ से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने चंपारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सेवानिवृत सैनिकों को भी संबोधित किया. समादेशी पदाधिकारी कर्नल प्रदीप सिंह द्वारा ब्रीफिंग दी गयी, जिसका अवलोकन श्रवण एडीजी द्वारा किया गया. उन्होंने थल सैनिक कैंप, आरडीसी कैंपों की चयन प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की बातें कहीं. उन्होंने उपरोक्त कैंपों के मद्देनजर कैडेटों को मेहनत करने की सीख दी. उन्होंने बटालियन के एरिया,ऑफिस इत्यादि का निरीक्षण किया और संतोष जाहिर की. मौके पर सूबेदार मेजर इंदवार,सूबेदार प्रेम प्रसाद गुरुंग, ले.नारद सिंह, रामनागेश प्रसाद, सेकेंड अफसर पवन कुमार सिंह, सतीश कुमार, विकास कुमार बिनिती कुमारी, लालबाबू राय तथा सभी सिविल स्टाफ माैजूद रहे. जानकारी कैप्टन अरुण कुमार ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola