एआइएसएचइ डेटा में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त, विवि ने छह जिलों के कॉलेजों को दी अंतिम चेतावनी

Edited by LALITANSOO
Updated:
विज्ञापन

डेटा अपलोड नहीं करनेवालों के कोड रद्द करने की तैयारी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उच्च शिक्षा निदेशालय से मिली कड़ी फटकार के बाद बीआरएबीयू ने संबद्ध

विज्ञापन

डेटा अपलोड नहीं करनेवालों के कोड रद्द करने की तैयारी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उच्च शिक्षा निदेशालय से मिली कड़ी फटकार के बाद बीआरएबीयू ने संबद्ध कॉलेजों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है. जिन कॉलेजों ने अभी तक अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआइएसएचआइ) पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं कराया है और शैक्षणिक सत्र 24-25 व 25-26 का डेटा अपलोड नहीं किया है, उनका कोड रद्द किया जा सकता है. विवि के सीनेट हॉल में कुलसचिव प्रो समीर शर्मा ने मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर व सीतामढ़ी के संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व प्रतिनिधियों के साथ दो बैठकें कीं. कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि एआइएसएचआइ पोर्टल पर लापरवाही या हीला-हवाली अब बर्दाश्त नहीं होगी. यह सख्ती इसलिए जरूरी है क्योंकि हाल ही में मुख्यालय ने समीक्षा के दौरान रजिस्ट्रेशन की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी. विभागीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर कॉलेजों ने डेटा अपलोड नहीं किया, तो उनका कोड रद्द होगा और विवि पर भी कार्रवाई की जायेगी. मुख्यालय में बनेगा कॉलेजों का डेटा बैंक सिर्फ एआइएसएचइ ही नहीं, विवि ने भी खुद कमर कस ली है. कुलसचिव प्रो शर्मा ने बताया कि भविष्य में राजभवन, उच्च शिक्षा विभाग या हाईकोर्ट से किसी भी जानकारी की त्वरित मांग को पूरा करने के लिए, सभी संबद्ध कॉलेजों का डेटा विवि मुख्यालय पर भी सुरक्षित रखा जायेगा. इसके लिए सभी कॉलेजों से 23 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है. इस पहल से कॉलेज से जानकारी मांगने में लगने वाला समय बचेगा व मुख्यालय जरूरत पड़ने पर तत्काल सूचना उपलब्ध करा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola