दूसरी बार रामदेव सिंह भोगता बने भाजपा जिलाध्यक्ष, निकला जुलूस

Updated:
विज्ञापन

चतरा. भाजपा के तपेज स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गयी. रामदेव सिंह भोगता दोबारा जिलाध्यक्ष बने. जिला प्रभारी मनोज महतो वाजपेयी ने भाजपा नेता

विज्ञापन

चतरा. भाजपा के तपेज स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गयी. रामदेव सिंह भोगता दोबारा जिलाध्यक्ष बने. जिला प्रभारी मनोज महतो वाजपेयी ने भाजपा नेता युगलकिशोर खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा, रामविलास सिंह की उपस्थिति में इसकी घोषणा की. इस मौके पर जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर श्री भोगता को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही बधाई दी. जिलाध्यक्ष बनने पर श्री भोगता ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला. जुलूस पार्टी कार्यालय से निकल कर समाहरणालय, जतराहीबाग, केसरी चौक, गुदरी बाजार, रामनगर तक पहुंचा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाये. मौके पर महामंत्री मिथिलेश गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, अक्षयवट पांडेय, चतरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह गुड्डू, कपिल पासवान, अभिषेक केसरी, मीडिया प्रभारी काली यादव, भवानी राय, सत्येंद्र दांगी, लावालौंग मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, राजेश कुमार समेत कई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola