पथरगामा में बिजली चोरी का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग की छापेमारी में कई गांवों में चोरी करते पाये गये आरोपी

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध रूप से बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है. झारखंड बिजली निगम लिमिटेड रांची की ओर से बिजली चोरी रोकथाम हेतु गठित छापेमारी दल ने अभियान चलाकर आठ लोगों को टोका लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा. जिले के रानीपुर गांव के जमीर अंसारी, बेलसर गांव के मनोज कुमार पंडित, केरवार गांव के जनार्दन यादव, सत्यनारायण यादव, विश्वजीत सोरेन, हरीश कुमार हांसदा, पड़ुवा गांव के मोहम्मद जावेद तथा बारकोप गांव के ए कुमार को 440 वोल्ट के एलटी तार में टोका लगाते हुए गिरफ्तार किया गया. बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता महागामा कंचन टुडू ने पथरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर बिजली चोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर बिजली अधिनियम के तहत मामला संख्या 149/25 बीएनएस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विद्युत चोरी रोकने के लिए और भी सख्त कदम उठाये जाने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola