विद्युत केबल खिंचने के दौरान विवाद में एक पक्ष के लोगों ने की मारपीट, रेफर

विद्युत केबल खिंचने के दौरान विवाद में एक पक्ष के लोगों ने की मारपीट, रेफर
चंदवा़ शहर से सटे बालिका उच्च विद्यालय के ठीक पीछे सरोज नगर मोहल्ले में बिजली केबल लगाने के दौरान विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के निरंजन साव (58 वर्ष) की जमकर पिटाई कर दी. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मोहल्लेवासी व परिजनों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चंदवा सीएचसी ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों की माने तो निरंजन साव का एक हाथ फ्रैक्चर कर गया है. वहीं, शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोंटे आयी है. घायल निरंजन साव ने पुलिस के समक्ष बताया कि मोहल्ले में बिजली केबल खिंचने का काम एजेंसी द्वारा कराया जा रहा था. सभी मोहल्लेवासी इसके पक्ष में थे. इसी दौरान बिजली के खंभे में केबल जोड़ने को लेकर मोहल्ले के राजेंद्र तिवारी, सुरेंद्र तिवारी व अमित तिवारी समेत एक अन्य ने विवाद उत्पन्न कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि अमित तिवारी ने आवेश में आकर उनके साथ मारपीट की है. पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. वहीं इस मामले में पहले पक्ष के लोगों ने भी थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




