फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने गोड्डा बाजार से किया बरामद

मुफस्सिल थाना की सक्रियता से सफल ऑपरेशन, युवती को कोर्ट में किया गया पेश
मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक सप्ताह पहले फरार हुए प्रेमी युगल को गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा बाजार से बरामद कर लिया है. थाना क्षेत्र के एक गांव से इस युगल के घर से भाग जाने के बाद युवती के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आरोपी के विरुद्ध अपनी बेटी के बहला-फुसलाकर अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने युवती और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि गुरुवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बरामद किया गया. यह घटना पहली बार नहीं है, इससे पहले भी युवती दो बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी है. बरामद युवती को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया है, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




