दो वर्षों में ही उखड़ने लगी राय में पीसीसी सड़क

Edited by JITENDRA RANA
Updated:
विज्ञापन

पिपरवार. सीसीएल की सीएसआर योजना से बनी पुरानी-डकरा रोड दो वर्षों में ही उखड़ने लगी है. जहां-तहां सड़क में गड्ढे हो कर उसमें पानी जमने लगे हैं. सबसे खराब स्थित

विज्ञापन

पिपरवार. सीसीएल की सीएसआर योजना से बनी पुरानी-डकरा रोड दो वर्षों में ही उखड़ने लगी है. जहां-तहां सड़क में गड्ढे हो कर उसमें पानी जमने लगे हैं. सबसे खराब स्थित राय चौक के पास है. पीसीसी पथ उखड़ कर उसमें पानी जमा है. ग्रामीणों की शिकायत है कि संवेदक सड़क की मरम्मत नहीं करा रहा है. जबकि संवेदक की पांच वर्ष तक सड़क की देखभाल करने की जिम्मेवारी है. इस संबंध में भाजपा नेता फलेश्वर महतो ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ही अनियमितता की वजह से सड़क कमजोर बनी थी. तब संवेदक ने पांच वर्ष तक सड़क की देखभाल करने के आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा कि यदि संवेदक जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करता है, तो भाजपा पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola