दो शातिर साइबर आरोपित गिरफ्तार, नौ लाख 91हजार रुपये नकद किया गया जब्त

सफलता. जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में चलाया छापेमारी अभियान - गिरफ्तार साइबर आरोपियों में सामुकपोखर के रितेश मंडल व मट्टांड गांव के पवन मंडल है शामिल - पांच
सफलता. जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में चलाया छापेमारी अभियान – गिरफ्तार साइबर आरोपियों में सामुकपोखर के रितेश मंडल व मट्टांड गांव के पवन मंडल है शामिल – पांच मोबाइल, छह फर्जी सिम, छह एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, दो लैपटॉप और एक आधार कार्ड भी जब्त संवाददाता, जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 9 लाख 91 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान भी जब्त किया है. इसका खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर की. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजाबांध तालाब के पास कुछ साइबर अपराधी मौजूद हैं. किसी को चूना लगाने की तैयारी कर रहे हैं. इस सूचना पर एक टीम गठित की. इंस्पेक्टर चंद्रमणि भारती के नेतृत्व में टीम ने बताये गये लोकेशन पर छापेमारी की और दो साइबर आरोपितों को धर दबोचा. पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों शातिर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सामुकपोखर गांव के रितेश कुमार मंडल और मट्टांड गांव पवन मंडल है. इनके पास से 9,91,000 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, छह फर्जी सिम, छह एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, दो लैपटॉप और एक आधार कार्ड जब्त किया गया है. इस संबंध में इन दोनों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 63-2025 दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि अभियुक्त व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को इलेक्ट्रिसिटी बिल का एपीके फाइल इंस्टॉल करने के मैसेज भेजते थे. उनके मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी करते थे. लोगों का व्हाट्सअप नंबर पर आरटीओ ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर इंस्टॉल करवाते थे. इसके बाद मोबाइल में मौजूद गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे. बताया कि प्राथमिक अभियुक्त रितेश कुमार मंडल पहले भी साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है. वहीं पवन मंडल 2022 में साइबर अपराध के मामले में वांछित था. दोनों का मुख्य कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश और असम बताया गया है. मौके पर डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह, साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




