दो पैक्सों के आठ बूथों पर मतदान आज, तैयारी पूरी

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 15 May 2025 4:06 PM

विज्ञापन

<P>कोचस. प्रखंड की दो पैक्सों में शुक्रवार को वोटिंग होगी. इसे लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने मतदानकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की.

विज्ञापन

कोचस. प्रखंड की दो पैक्सों में शुक्रवार को वोटिंग होगी. इसे लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने मतदानकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बलथरी में 2994 और रेड़ियां पैक्स में 1756 सहित कुल 4750 मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए दोनों पैक्सों में कुल आठ मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतदान में पांच प्रकार के मतपत्र प्रयोग किये जायेंगे. इसमें इसमें लाल रंग का मतपत्र अध्यक्ष व शेष चार प्रकार के मतपत्रों का प्रयोग प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए किया जायेगा.

वोटरों को बहकाने वाले जायेंगे जेल:

ब्रीफिंग के दौरान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर पुलिस तत्पर है. विभिन्न बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इसके अलावे मतदान केंद्रों पर बाइक पेट्रोलिंग सक्रिय रहेगी. मतदान के दौरान वोटरों को बहकाने व धमकाने वाले सीधे जेल जायेंगे. थानाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान फर्जी वोटरों पर विशेष नजर रखी जायेगी. चुनाव के दौरान उन्होंने मतदानकर्मियों से सतर्कता बरतने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola