दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी

Updated at : 21 Apr 2024 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी

<P><H2>धनबाद.</H2> धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया रेलवे फाटक के समीप शनिवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची धनसार पुलिस ने सभी को

विज्ञापन

धनबाद.

धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया रेलवे फाटक के समीप शनिवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची धनसार पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार बैंकमोड़ के रहने वाले करण कुमार अपनी बाइक से बरमसिया की ओर जा रहे थे. ओवरब्रिज के समीप उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गयी. इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार बरमसिया के रहने वाले दो अन्य भी घायल हो गये. टक्कर होने के बाद दोनों बाइक पर सवार आपस में भिड़ गये. बरमसिया फाटक के समीप हंगामा होने लगा. दोनों ओर सड़क जाम हो गया. इसी बीच किसी ने धनसार थाने को इसकी जानकारी दे दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola